{"_id":"5a5dd0164f1c1b5f268b4b79","slug":"rajasthan-drug-trafficking-caught-by-police-smuggler-arrest-in-nagaur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गई 2 करोड़ के मादक पदार्थों की तस्करी, हत्थे चढ़ा तस्कर तो हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ी गई 2 करोड़ के मादक पदार्थों की तस्करी, हत्थे चढ़ा तस्कर तो हुआ खुलासा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 Jan 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। इसमें पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब दो करोड़ कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए है।
यह कार्रवाई राजस्थान में नागौर जिला पुलिस ने की। जिला पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भंवरलाल शिमला गांव, लाडनूं थाना इलाके का रहने वाला है। डीडवाना उपाधीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भंवरलाल को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन, कोकीन, गांजा, चरस सहित बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए। इनमें 104 ग्राम कोकीन व 935 ग्राम हेरोइन है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत लगभग दो करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

पहले भी पंजाब में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है
मादक पदार्थों की तस्करी
- फोटो : social media
पुलिस को सूचना मिली थी कि शिमला गांव में भंवरलाल नाम का व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। उसके घर काफी मात्रा में हेरोईन व कोकिन हो सकती है। तब उपाधीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में लाडनूं थानाधिकारी भजनलाल की टीम ने भंवरलाल के मकान पर देर रात को दबिश दी। बरामद की गई हेरोइन व कोकिन के अलावा चरस-गांजा भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भंवरलाल पहले भी पंजाब में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।