फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan blind murder case open of driver in shahpura, husband and wife arrest

अय्याशी के लिए थी रुपयों की जरूरत, पति ने पत्नी के साथ मिलकर किया ये घिनौना खेल

Wed, 14 Feb 2018 08:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 14 Feb 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan blind murder case open of driver in shahpura, husband and wife arrest
हत्या का खुलासा करते एसपी जयपुर ग्रामीण - फोटो : Vishnu Sharma

अय्याशी के लिए रुपयों की जरूरत होने पर एक महिला ने पति के साथ साजिश रची। दंपती ने हाइवे पर लिफ्ट लेने के लिए कंटेनर को रुकवाया। इसके बाद अपने खौफनाक मंसूबों को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


सजिश रचने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले में शाहपुरा इलाके का है। एसपी जयपुर ग्रामीण डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र कुमार वर्मा उम्र 27 साल और उसकी पत्नी ममता उम्र 25 साल है। ये दोनों मूल रूप से जालौन, उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और फिलहाल शिवाजी नगर, गुड़गांव हरियाणा में किराए से रहते हैं। इन दोनों को हत्या के ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

लिफ्ट ली और रास्ते में कर दिया ये कांड

Rajasthan blind murder case open of driver in shahpura, husband and wife arrest
CRIME SCENE - फोटो : Demo pic

एसपी रामेश्वर सिंह ने बताया कि हत्या का शिकार मृतक मुकेश उर्फ पिंटू एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। वह 17 फरवरी को गुड़गांव से कंटेनर में बाइक लेकर आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान गुड़गांव से आरोपी दंपती एक कंटेनर में लिफ्ट लेकर बैठ गया। 

रास्ते में उन्होंने ड्राइवर मुकेश को बातों में फंसा लिया। इसके बाद जयपुर जिले में प्रागपुरा के पास  मुकेश का गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को कंटेनर की बॉडी में छिपा दी। आरोपियों ने उसके पर्स में रखी नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिया। यहीं नहीं, कंटेनर का डीजल निकालकर प्रागपुरा थाना इलाके में बावड़ी गांव में 10 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद कंटेनर को दौलतपुरा टोल नाके के पास खड़ा कर दिया और दोनों एक अन्य ट्रक में लिफ्ट लेकर वापस गुड़गांव चले गए। 

यूं हुआ ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Rajasthan blind murder case open of driver in shahpura, husband and wife arrest
crime - फोटो : Demo pic

दूसरी तरफ, हीरालाल सुखलाल ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर अहमद जान ने कंटेनर लापता होने का शाहपुरा थाने में 20 जनवरी को मुकदमा दर्ज करवाया। कंटेनर की जीपीएस से लोकेशन चेक करवाई तो उसके दौलतपुरा टोल नाके के पास होने की जानकारी मिली।

पुलिस वहां पहुंची तो कंटेनर मिल गया, लेकिन नहीं था। गाड़ी को वर्कशॉप ले आए। तब केबिन में ड्राइवर मुकेश उर्फ पिंटू की लाश नजर आई। इसके बाद शाहपुरा थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया। शाहपुरा उपाधीक्षक भागचंद मीणा के नेतृत्व में केस की पड़ताल थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने की।

जिसमें पुलिस ने दौलतपुरा व राजस्थान और हरियाणा की सीमा में स्थित टोल नाकों और हाइवे पर होटल, ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। वहीं, कंटेनर में लगे जीपीएस की लोकेशन व संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर मृतक मुकेश के परिजनों तक पहुंच गई। तब सामने आया कि हरियाणा राज्य की सीमा में कंटेनर में मुकेश के साथ देवेंद्र और उसकी पत्नी के मौजूद होने की जानकारी सामने आई। तब पुलिस ने आरोपी दंपती को तलाश कर ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed