फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan bike chor gang arresteed in alwar

नजर हटते ही चुरा लेते थे बाइक, पुलिस ने पकड़ा गिरोह

Mon, 15 Jan 2018 02:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan bike chor gang arresteed in alwar
demo pic
बाइक से आपकी नजर हटते ही ये तुरंत उसको चुराकर फरार हो जाते थे। अलवर जिले की खेडली थाना पुलिस ने ऐसे ही एक दोपहिया वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह की निशानदेही पर 9 बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


खेडली थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि काफी समय से खेड़ली कस्बे सहित आसपसा के क्षेत्र में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जगह-जगह दबिश देकर हरिओम सैनी निवासी समूची, महेश सैनी निवासी सोकरी, मुकेश सैनी गोलाकाबास समूची को बाइक चोरी करते समय धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर करीब 9 मोटरसाइकिल की बरामद की गई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। जिसके बाद और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed