{"_id":"5a69c78b4f1c1ba0268b65f3","slug":"rajasthan-acb-aen-trap-taking-bribe-of-rs-15-thousand-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल को सही कराने आए किसान से एईएन ने मांगे हजारों रुपए, एसीबी ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली बिल को सही कराने आए किसान से एईएन ने मांगे हजारों रुपए, एसीबी ने दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
डिस्कॉम सहायक अभियंता महेंद्र मीणा
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डिस्कॉम में कार्यरत एईएन को मोटी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राजस्थान में बीकानेर एसीबी की टीम ने की।
एसीबी बीकानेर की एसपी ममता विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एईएन महेंद्र मीणा जोधपुर डिस्कॉम में पदस्थापित है। इस संबंध में बीकानेर के गांव लिखमीसर, श्रीडूंगरगढ़ तहसील में रहने वाले श्रवणराम जाट ने गत 13 जनवरी को एसीबी के बीकानेर कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें बताया कि उनके यहां कृषि कनेक्शन की बिल की राशि को दुरुस्त करने की एवज में जोधपुर डिस्कॉम सहायक अभियंता महेंद्र मीणा ने 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी ने 15 जनवरी को शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें आरोपी ने 10 हजार रुपए ले लिए और 15 हजार रुपए रिश्वत लेने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन
आरोपी महेंद्र मीणा ने 24 जनवरी को परिवादी श्रवणराम जाट से बात कर 15 हजार रुपए देने के लिए आज बुलाया था। तब एएसपी रजनीश पूनिया के निर्देशन में पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित एसीबी टीम ने ट्रेप रचा। एसीबी टीम ने आज एईएन महेंद्र मीणा को रिश्वत की रकम 15 हजार रुपए लेते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।