{"_id":"5a2e8e984f1c1bc8678c0ccf","slug":"rajasthan-a-police-officer-got-death-in-road-accident-at-sikar-road-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर आ रहे थानेदार को मिनी ट्रक ने कुचला, हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी पर आ रहे थानेदार को मिनी ट्रक ने कुचला, हादसे में मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने आज बाइक सवार थानेदार को कुचल दिया। सड़क हादसे में गंभीर घायल थानेदार की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे मिनी ट्रक को पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया।
यह मामला है राजधानी जयपुर में सीकर रोड का। जहां विद्याधर नगर डिपो के सामने आज तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने आगे चल रहे बाइक सवार एएसआई रघुवीर सिंह को टक्कर मार दी। वह सुबह करीब 10 बजे घर से रवाना होकर बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के शिकार 57 वर्षीय एएसआई रघुवीर सिंह जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी वेस्ट कार्यालय में पदस्थापित थे।
सूचना मिलने पर मौके पर मुरलीपुरा व दुर्घटना थाना पुलिस ने हादसे में गंभीर घायल एएसआई रघुवीर सिंह को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन भी पहुंचे तब शव का कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

वायरलेस के जरिए सूचना देकर खेतान चौराहे पर उसे रुकवा लिया
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
सूचना मिलने पर डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता, एडीशनल डीसीपी रतन सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद रघुवीर सिंह के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार एएसआई रघुवीर सिंह मूलत: अलवर के रहने वाले थे। वर्तमान में वह हरमाड़ा के गणेश नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा तो पुलिस ने वायरलेस के जरिए सूचना देकर खेतान चौराहे पर उसे रुकवा लिया और चालक चौमूं निवासी राधेश्याम सैनी को पकड़ लिया। वह चौमूं से दूध लेकर झोटवाड़ा रोड पर दूध मंडी आ रहा था।