{"_id":"5a93f0534f1c1bf07b8b96ec","slug":"rajasthan-a-mother-leave-her-daughter-in-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी ममता, खेत में मासूम को छोड़ गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसी ममता, खेत में मासूम को छोड़ गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 26 Feb 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
new born child
अपनी मासूम को एक मां खेत में लावारिस छोड़ गई।
मामला भरतपुर का है। नदबई-नगर मार्ग पर पालतू गांव के जंगलों में एक मां अपनी नवजात को खेत में छोड़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने 108 की सहायता से नवजात बालिका को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। उसे भरतपुर के जनाना अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पालतू गांव के नजदीक खेतों में एक बालिका पाए जाने पर स्थानीय लोगों ने 108 तथा पुलिस को सूचना दी। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं पुलिस नवजात बालिका के परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि किसी महिला ने अपनी अवैध पैदाइश छुपाने के लिए यह कृत्य किया है।