फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan a missing businessman return to home in sikar, he was poisioning travel to delhi

रूठकर निकला था व्यापारी, सफर में नशीली सुई लगी और हो गया गायब

Fri, 15 Dec 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 15 Dec 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan a missing businessman return to home in sikar, he was poisioning travel to delhi
गर्दन पर सुई चुभो दी और अचेत हो गया - फोटो : डेमो फोटो
आर्थिक तंगी और मनमुटाव में एक व्यापारी घर से निकल तो गया, लेकिन उसे पता नहीं था कि उसकी मुसीबत अब और बढ़ने वाली है। 
विज्ञापन


19 दिन की कई तरह की मुसीबतें झेलने के बाद आज ये व्यापारी अचानक घर पहुंचा तो परिजनों के चेहरे चमक उठे। यह मामला राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना कस्बे का है। जहां आज मोदी परिवार में खुशी का माहौल था। वजह थी कि गारमेंट कारोबारी पवन मोदी 19 दिन बाद आज घर लौटे थे। 

आप बीती सुनाई तो...

Rajasthan a missing businessman return to home in sikar, he was poisioning travel to delhi
डेमो - फोटो : डेमो
सूचना मिलने पर कोतवाली थानाप्रभारी उदयसिंह भी आ गए। तब पूछताछ में पवन ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान होकर घर से निकल गया था। इसके बाद 26 नवम्बर को परिजनों ने कोतवाली थाने में पवन मोदी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

जिसमें बताया कि पवन मोदी दुकान का सामान ख़रीदने के लिए दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। उनसे संपर्क भी नहीं हुआ। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य जानकारों से पूछताछ कर पवन मोदी का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

जानकारी के अनुसार पवन मोदी ननिहाल में गोद आया है। वहीं, उसकी मौसी का लड़का योगेश भी रहता है। दोनों के बीच किसी बात पर अनबन हो गई। वहीं, पवन आर्थिक तंगी से भी परेशान था। ऐसे में वह घर से निकल गया। उसने बताया कि ट्रेन से दिल्ली जाते समय सफर में किसी व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर नुकीली चीज लगाई। इससे वह बेहोश हो गया और जब उसे होश आया तो वह अहमदाबाद पहुंच गया। होश में आने के बाद उसने खुद को संभाला और पुलिस की मदद से वह शुक्रवार सुबह आज घर लौट आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed