{"_id":"5a7046a74f1c1b8f268b72ca","slug":"rajasthan-a-couple-committed-sucide-in-love-affair-in-hanumangarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिखा-ये महफिल मेरे काम की नहीं, फिर 5 साल बड़ी विवाहिता के संग प्रेमी ने उठाया ये कदम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिखा-ये महफिल मेरे काम की नहीं, फिर 5 साल बड़ी विवाहिता के संग प्रेमी ने उठाया ये कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 Jan 2018 04:39 PM IST
मृतक महिला और युवक का शव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव अफेयर के चलते एक विवाहित युवक ने अपने से पांच साल बड़ी विवाहिता के साथ मिलकर खौफनाक कदम उठाया। इससे पहले प्रेमी ने सुसाइड नोट में लिखा था।
इस प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर यहां नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने दोनों लाशों को बाहर निकाला। इन दोनों ने एक दूसरे को बांध रखा था। खुदकुशी का यह मामला है राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले का। संगरिया थानाप्रभारी मोहरसिंह पूनियां ने बताया कि शव की शिनाख्त सुलोचना (30) और भीमसेन उर्फ विजेंद्र जाट (25) के रुप में हुई है। दोनों संगरिया के निकट बोलावाली गांव के रहने वाले थे। दोनों विवाहित थे और उनके बीच अफेयर चल रहा था।

एक दूसरे की कमर को एक कपड़े से बांध लिया, इसके बाद.....
डेड बॉडी बंधी होने से एक—दूसरे से चिपकी थी
- फोटो : Demo pic
वे दोनों घर से भाग निकले। इसके बाद बाइक से सार्दुल नहर पर गए। वहां एक दूसरे की कमर को एक कपड़े से बांध लिया। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। सुबह घर से गायब देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
उधर, नहर के किनारे पर बाइक लावारिस देखकर पुलिस को संदेह हुआ। तब सूचना मिलते ही डीएसपी देवानंद, सीआई मोहरसिंह पूनियां, सरपंच गुरपास सिंह बराड़ समेत दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरु हुई। करीब साढ़े आठ घंटे बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। परिजनों के मुताबिक सुलोचना के दो बच्चियां है। इनमें एक बेटी 6 माह और दूसरी 5 साल की है।

सुसाइड नोट में लिखा-दोनों के पीछे शिकारी लगे हुए हैं
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार प्रेमी भीमसेन उर्फ विजेंद्र की बाइक की डिक्की से दो मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट मिला। जिसका मजमून ऐसा लिखा था कि 'हम दोनों उस खूबसूरत दुनिया में जा रहे हैं, जहां किसी की रोक-टोक नहीं है। हम दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते है।...हमारे दोनों के पीछे शिकारी लगे हुए हैं। हम जान दे रहे हैं। इसके लिए किसी को दोषी नहीं माना जाए।'
आगे लिखा था 'मिलकर बिछड़ना दस्तूर है जिंदगी का, एक ही किस्सा मशहूर है जिंदगी का। बीते हुए पल वापिस लौटकर नहीं आते, एक ही किस्सा मशहूर है जिंदगी का। ये दुनिया, ये महफिल, मेरे काम की नहीं..अलविदा दोस्तों...विजेंद्र।' पुलिस ने आज शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को बॉडी सुपुर्द कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।