फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan 2 year old girl kidneped from jaipur

न्यू ईयर पर खुशियां बेचने आए परिवार की 'खुशी' को नहीं तलाश पाई पुलिस

Mon, 01 Jan 2018 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 01 Jan 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
rajasthan 2 year old girl kidneped from jaipur
दो साल की मासूम बच्ची का अपहरण - फोटो : Demo pic
दो साल की मासूम का अपहरण हुए 36 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। पुलिस के हाथ खाली है और मासूम की मां की गोद सूनी।  
विज्ञापन


घटना राजधानी जयपुर की है। जहां फुटपाथ पर मां के साथ सो रही दो साल की मासूम का अपहरण हो गया था। बच्ची की मां और परिवार का रो-रो कर हाल बुरा हो रहा है। 

दूसरी तरफ, अपहरण के बाद जयपुर कमिश्नरेट के अशोक नगर थाना पुलिस ने स्पेशल टीमें गठित कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस को अंदेशा है कि फुटपाथ पर रहने वाले किसी खानाबदोश या नशेड़ी व्यक्ति ने ही बच्ची का अपहरण किया है। ऐसे में पुलिस टोंक रोड, महारानी कॉलेज के आसपास, एमजीडी स्कूल के आसपास, यादगार के सामने व जयक्लब के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। 
विज्ञापन

गुब्बारे बेचने आया था यह परिवार

rajasthan 2 year old girl kidneped from jaipur
अभी तक पुलिस खाली हाथ - फोटो : Demo pic
जानकारी के अनुसार, बच्ची का पिता भैरू बावरिया और उसका परिवार पेट पालने के इरादे से दो दिन पहले ही न्यू ईयर पर गुब्बारे बेचने राजसमंद से जयपुर आए थे। यहां टोंक रोड पर महारानी कॉलेज और एमजीडी स्कूल के बाहर फुटपाथ पर खाना बदोश बनकर रुके हुए थे। इस दौरान शनिवार तड़के जब मां माया की नींद खुली तो उसके पास सोई बच्ची गायब थी। इसके बाद अशोक नगर थानाप्रभारी धर्मेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमें गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed