{"_id":"59d0dba64f1c1bcf538b520b","slug":"rac-jawan-shot-wife-s-wife-and-killed-himself-by-gun-shot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरएसी जवान ने राइफल से पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरएसी जवान ने राइफल से पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएएसी में तैनात कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से पहले पत्नी को गोली मार कर हत्या की और इसके बाद खुद को गोली मार कर जान दे दी।
यह सनसनीखेज वारदात राजस्थान के उदयपुर जिले की है जहां प्रतापनगर थाना इलाके में आरएएसी बटालियन के आवासीय क्वार्टर में रहने वाले मंजीत सिंह जाट ने आज दिन में पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। मंजीत सिंह जाट मूलत: हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला था।
आज दोपहर को आसपड़ोस में रहने वालों को अचानक गोली चलने का धमाका सुनाई दिया तो वे सकते में आ गए। दौड़कर मंजीत सिंह के क्वार्टर पर पहुंचे तो वहां एक कमरे में मंजीत सिंह और उसकी पत्नी की लहूलुहान हालत में पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। पास ही सर्विस राइफल पड़ी थी।
पड़ोसियों ने प्रताप नगर थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में आरएसी के साथी जवान इकट्ठा हो गए।

अक्सर मंजीत व उसकी पत्नी के बीच...
revolver
- फोटो : Demo pic
मौका मुआयना आलामात के बाद पुलिस के अनुसार, मंजीत सिंह ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मंजीत व उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। उनके बीच झगड़े भी होते रहते थे।
वारदात से पहले आज दोपहर को भी दम्पत्ती के बीच कहासुनी हो गई थी। तब उन्होंने बच्चों को पड़ोस में खेलने भेज दिया था। इसके बाद मंजीत ने पत्नी को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। अब उनके परिजनों के यहां पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।