फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Public hospitals strike in Jaipur, doctor of government hospital also came along

जयपुर में कल निजी अस्पतालों की हड़ताल, सरकारी डॉक्टर भी आए साथ

Fri, 26 May 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 26 May 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
 Public hospitals strike in Jaipur, doctor of government hospital also came along
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के बसंल अस्पताल में गत शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे व तोड़फोड़ के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और डॉक्टर्स को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने की मांग को लेकर निजी अस्पतालों के डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजी अस्पतालों में मेडिकल कार्य नहीं होंगे। इससे मेडिकल शॉप्स और लैब भी बंद रहेंगी। वहीं, एसएमएस अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर भी इस आंदोलन में साथ होने की वजह से आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को छोड़कर अन्य सभी आउटडोर में काम नहीं होगा। जयपुर मेडिकल एसोसिएशन भवन में शुक्रवार को हुई बैठक के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के महामंत्री डॉ सर्वेश जोशी ने बताया कि इस कार्य बहिष्कार में मेडिकल टीचर्स एसोसिशन, जयपुर मेडिकल एसोसिएशन, प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन समेत चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों के कई संगठन मौजूद है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम सोसायटी, मेडिकल प्रेक्टिशनर्स सोसायटी, जार्ड यानी जयपुर एसोसिएशन आॅफ रेजीडेंट्स और राजस्थान मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन इस कार्य बहिष्कार में साथ है। मामले में ज्योति नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब डॉक्टर दर्ज मुकदमे में नामजद अन्य 13 आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे है। इस हड़ताल को नर्सिंगकर्मियों ने सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed