{"_id":"593566d24f1c1b801c9c7d37","slug":"police-inspector-and-constable-arrested-in-bharatpur-to-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर में महिला थानाप्रभारी और कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरतपुर में महिला थानाप्रभारी और कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को भरतपुर जिले में महिला थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई भरतपुर में एसीबी के प्रभारी एडिशनल एसपी सरजीत सिंह ने की गई। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार गोपेश कुमार महिला थाना, भरतपुर में थानाप्रभारी है। वह खैरथल, अलवर के रहने वाले है। जबकि आरोपी बृजेश कुमार महिला थाने में कांस्टेबल है और थानाप्रभारी का रीडर है। उनके खिलाफ पिपरउ, नदबई निवासी बहादुर सिंह जाटव ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसके खिलाफ महिला थाने में एक महिला ने छेड़छाड़, दुष्कर्म व अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बहादुर सिंह का नाम मुकदमे से बाहर निकालने और मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में 50 हजार रुपए मांग रहे है।
परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन करवाया। इस दौरान कांस्टेबल बृजेश ने 20 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद सोमवार को परिवादी बहादुर सिंह महिला थाने में 25 हजार रुपए लेकर पहुंचा। वहां उसने रिश्वत की रकम को कांस्टेबल बृजेश को दे दी। तब ईशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर बृजेश को धरदबोचा। तलाशी के दौरान रिश्वत में लिए गए 25 हजार रुपए के नोटों की गड्डी महिला थानाप्रभारी गोपेश कुमार की टेबिल की दराज में मिली। उनसे रकम के बारे में पूछने पर कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एसीबी ने थानाप्रभारी गोपेश कुमार व कांस्टेबल बृजेश को गिरफ्तार कर लिया।