फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police identified the History sheeter by his tattoo

टैटू ने दी 'गवाही' तो पुलिस के हत्थे चढ़ा ये हिस्ट्रीशीटर, जानिए कैसे

Thu, 23 Nov 2017 03:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Police identified the History sheeter by his tattoo
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एक ईनामी हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया तो बदल लिया पर अपने हाथ पर बने टैटू ने उसकी 'गवाही' दे दी। पुलिस ने टैटू देखकर उसकी पहचान की।
विज्ञापन


दरसअल, भीलवाड़ा पुलिस की सूचना पर जोधपुर की उदयमंदिर और महामंदिर पुलिस ने देर रात दो बजे पावटा सब्जी मंडी के सामने एक होटल पर रेड देकर भीलवाड़ा के ईनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। आज सुबह हिस्ट्रीशीटर भीलवाड़ा को सौंप दिया गया। वह अपने दोस्त के साथ एक शादी में आया था। पूरा होटल शादी के लिए बुक था। इसी दौरान तलाशी में वह होटल की तीसरी मंजिल पर मिला।
विज्ञापन

 
उदयमंदिर थानाधिकारी मदन बेनिवाल ने बताया कि रात को भीलवाड़ा से सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर व तीन हजार का ईनामी अपराधी जोधपुर के पावटा सब्जी मंडी स्थित एक होटल रूद्राक्ष में ठहरा है। वह शादी में आया हुआ है। इस पर थानाधिकारी मदन बेनिवाल, गश्ती पुलिस महामंदिर थाने के एसआई देवीलाल ने मय जाप्ते के रात दो बजे होटल पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा होटल तलाशा, फिर यहां मिला

Police identified the History sheeter by his tattoo
हाथ पर बना टैटू - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, पूरा होटल शादी के लिए बुक था। ऐसे में पुलिस ने हर कमरे की तलाशी ली। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में भीलवाड़ा निवासी रामाखत्री उर्फ रामकिशन पुत्र नारायण मिला। एक बार तो पुलिस उसे पहचान नहीं पाई। मगर उसके हाथ की एक भुजा पर बने टैटू से वह पहचान में आया। उसने अपना हुलिया बदला हुआ था।

दाढ़ी काफी बढ़ा रखी थी। थानाधिकारी बेनिवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और भीलवाड़ा पुलिस को सूचित कर दिया। आज सुबह भीलवाड़ा की पुलिस इसे लेकर चली गई। उसके खिलाफ 40 मामले विभिन्न प्रकरण दर्ज हो रखे हैं, साथ ही 3 हजार का ईनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed