फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police detained four crooks

मकसद था दूसरी गैंग का सफाया, गैंगवार से पहले ही धरे गए

Fri, 29 Sep 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 29 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Police detained four crooks
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मकसद था दूसरी गैंग का सफाया करना। गैंगवार की पूरी तैयारी थी, तभी पुलिस को सूचना मिली और फिर पांच बदमाशों को दबोच लिया।  
विज्ञापन


अजमेर पुलिस की स्पेशल टीम ने आज अन्तरराज्यीय गैंग को बड़ी वारदात अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया। आरोपियों के पास से अवैध हथियार मिले हैं। गैंग ईनामी बदमाश वरुण चौधरी के ईशारे पर दूसरी गैंग के बदमाश का मर्डर करने की योजना बना रही थी।

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि पूर्व में हुए रामकेश मीणा हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी वरुण चौधरी के ईशारे पर उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के पांच बदमाश अजमेर में वारदात अंजाम देने आए थे। सभी बदमाश अलवर गेट थाना क्षेत्र के मदार टैम्पो स्टैण्ड के पास योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

 

घेराबंदी कर दबोचा सभी को

Police detained four crooks
हथियारों का जखीरा - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल टीम के सहायक उपनिरीक्षक मनोज चौहान की सूचना पर घेराबंदी कर सभी को दबोचा गया। चौधरी ने बताया कि इनके कब्जे से 2 पिस्टल, 1 डबल बैरल देशी कट्टा, 2 डबल बैरल राइफल, एक सिंगल बैरल राइफल और 68 जिंदा कारतूस जप्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये बदमाश आज वरुण चौधरी के चाचा धर्मेन्द्र चौधरी के हत्यारे संजय मीणा के साले की हत्या कर उसके घर में डकैती डालने आए थे। पकड़े गए बदमाशों में हरियाणा के पलवल निवासी मनीष कुमार, उत्तरप्रदेश के बागपत निवासी राजीव पंवार उर्फ मन्नू, मुजफ्फरनगर निवासी गौरव सिंह, भरतपुर निवासी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू और अजमेर के घूघरा घाटी निवासी विजय सिंह है।

इस टीम ने पकड़ा है गिरोह को

Police detained four crooks
गन शॉट
सभी बदमाशों के पूर्व में भी लूट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। गैंग को पकड़ने वाली टीम में अलवर गेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह, उपनिरीक्षक विजय सिंह, एएसआई मनोज चैहान, हैड कॉन्सटेबल मनोहर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed