{"_id":"596e03154f1c1bd7208b45c5","slug":"police-constable-death-from-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में ड्यूटी पर गया था कांस्टेबल, हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती में ड्यूटी पर गया था कांस्टेबल, हार्टअटैक से मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल हरदान सिंह
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान देर रात को ड्यूटी पर मौजूद एक कांस्टेबल की हार्टअटैक से मौत हो गई।
इससे साथियों में शोक की लहर छा गई। घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय कांस्टेबल हरदान सिंह मूल रुप से कोटपूतली के रहने वाले थे। वह जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में नाहरगढ़ थाने में पदस्थापित थे।
यहां शास्त्री नगर में पुलिस क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। इन दिनों आमेर इलाके में चल रही दिल्ली पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान कांस्टेबल हरदान सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। बीती देर रात को भी वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा। इस पर साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।