{"_id":"59cf692a4f1c1b65548b50e9","slug":"peon-raped-girl-in-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवस में अंधा हुआ चपरासी, मासूम के साथ किया गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवस में अंधा हुआ चपरासी, मासूम के साथ किया गलत काम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 30 Sep 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बच्चों के साथ हो रहे अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अबकी बार छात्रावास के चपरासी ने ही मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
मामला कोटा का है। यहां के इटावा क्षेत्र के पीपल्दा कस्बे में कस्तूरबा गांधी छात्रावास के चपरासी ने एक मासूम को हवस का शिकार बनाया। घिनौनी हरकत के बाद आरोपी चपरासी मौके से फरार हो गया। पीड़ित बालिका की मां ने आज थाने में मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालिका छात्रावास के पास ही रहती थी। आरोपी चपरासी सुबह करीब 8 बजे बालिका को बहला—फुसलाकर छात्रावास के भीतर ले गया और दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
जब पीड़ित बालिका की मां उसे तलाशते हुए छात्रावास के तरफ गई तो बालिका ने रोते हुए उसे आपबीती बताई। ये सुनते ही पीड़िता की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत थाने में पहुंची और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलने पर इटावा पुलिस अधीक्षक भोजराज सिंह और थाना प्रभारी संजय रॉयल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अब पीड़ित बालिका का मेडिकल करवाया जा रहा है।