फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   patwari caught red handed with eight thousand rupees bribe in barmer by acb

आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार 

Fri, 09 Jun 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 09 Jun 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
patwari caught red handed with eight thousand rupees bribe in barmer by acb
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बाड़मेर टीम ने शुक्रवार  को एक कार्रवाई करते हुए सांडवा तहसील में एक पटवारी को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि परिवादी मंगलाराम ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पिताजी की मृत्यु हो जाने पर पुस्तैनी जमीन मंगलाराम और उसके भाई के नाम म्यूटेशन स्वीकृत करवाने व बीज हेतु सरकार से अनुदान जारी करवाने के लिए पटवार आॅफिस में आवेदन किया था। 
विज्ञापन


इस काम को करने की एवज में पटवारी रामस्वरूप जाट ने परिवादी मंगलाराम से 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उपाधीक्षक पुलिस बाड़मेर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। इसके बाद शुक्रवार को पटवारी रामस्वरूप जाट को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। परिवादी मंगलाराम से ली गई यह रिश्वत की राशि पटवारी रामस्वरुप जाट ने अपने कुर्ते के ऊपर की जेब में रख ली थी। जिसे बरामद कर एसीबी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed