{"_id":"592979e44f1c1bd44a53621b","slug":"online-fraud-gangster-arrested-from-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऑनलाइन ठगी के सरगना को झारखंड से किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन ठगी के सरगना को झारखंड से किया गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
ठग को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑन लाइन ठगी करने वाले एक गिरोह के सरगना को झारखंड से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल अप्रेल माह में आमेर थाना में ठगी का मामला दर्ज करवाया था। इसमें फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम की जानकारी प्राप्त करने व उससे बैंक खातों से राशि निकालने की शिकायत की गई थी।
पुलिस ने मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें यूसूफ अंसारी, अख्तर अंसारी, मुख्तार अंसारी और ऐलिया के नाम शामिल थे। इसके बाद पुलिस को सरगना की तलाश थी।
पुलिस ने एक टीम गठित कर झारखंड के जामताड़ा भेजी। यहां टीम ने दबिश देकर मुख्य सरगना जोगेश्वर मंडल उर्फ टीकू को धर दबोचा। गिरफ्तार किया गया आरोपी कई मामलों में वांछित चल रहा था।