फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Online fraud case of 17 lakh rupees, by sent fake email of IncomeTax TDS refund

इनकम टैक्स टीडीएस रिफंड का भेजा फर्जी ईमेल, खाते से आॅनलाइन उड़ाए 17 लाख रुपए 

Thu, 09 Nov 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 09 Nov 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
Online fraud case of 17 lakh rupees, by sent fake email of IncomeTax TDS refund
- फोटो : Demo pic
टीडीएस रिफंड करने के बहाने एक फर्जी ईमेल के जरिए एक युवक से 17 लाख रुपए की आॅनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


साइबर ठगों ने पीड़ित की बैंक खाते की गोपनीय जानकारी जुटाकर उसके मोबाइल फोन को हैक कर लिया और फिर ओटीपी नंबर के जरिए उसके खाते से आॅनलाइन ट्रांजेक्शन कर लाखों रुपए की ठगी की। बीती देर रात हुई वारदात के बाद पीड़ित ने आज साइबर क्राइम थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार यह मामला है राजधानी जयपुर का। जहां कृष्णा नगर, लालकोठी में रहने वाले गौरव शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी ईमेल आईडी पर कल इनकम टैक्स टीडीएस रिफंड के लिए एक लिंक ईमेल आया।
विज्ञापन


इस फर्जी ईमेल के झांसे में आकर परिवादी गौरव ने अपने निजी बैंक की डिटेल्स आॅनलाइन सबमिट करवा दी। ऐसे ही एक अन्य ईमेल लिंक के जरिए हैकर्स ने परिवादी के मोबाइल नंबर को हैक कर लिया और फिर ओटीपी नंबर जारी करवाकर परिवादी गौरव के बैंक खाते से 17 लाख रुपए की रकम ई-ट्रांजेक्शन कर अपने खाते में जमा कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फोन पर आए मैसेजों से लगी जानकारी

Online fraud case of 17 lakh rupees, by sent fake email of IncomeTax TDS refund
cyber crime - फोटो : Demo pic
लाखों रुपए के इस आॅनलाइन ट्रांजेक्शन की जानकारी पीड़ित गौरव को उनके मोबाइल फोन पर आए मैसेजों से लगी। साइबर थानाप्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक खाते से रुपए निकालने की सूचना के जो मैसेज गौरव के मोबाइल फोन पर आए वे भी आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से ना होकर किसी अन्य मोबाइल फोन नंबर से आए।

यह रकम पीड़ित गौरव के खाते में जमा फिक्स डिपोजिट थी। ठगी का पता चलने पर गौरव ने आज साइबर थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दी। पुलिस ने आईटी एक्ट व आईपीसी की धाराओं के तहत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। केस की पड़ताल पुलिस इंस्पेक्टर ताराचंद शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed