फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one doctor arrested in charge of fetal gender tests, one doctor run away

इस घिनौने काम में लगी थी पूरी 'गैंग', डॉक्टर और दलाल हो गए पार

Mon, 06 Nov 2017 06:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
one doctor arrested in charge of fetal gender tests, one doctor run away
डेमो इमेज
राज्य पीसीपीएनडीटी सेल ने रविवार को हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी स्थित मुरारी हास्पिटल में 95वां डिकाय ऑपरेशन किया। इस कार्रवाई के दौरान भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में दलाल ललित शर्मा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी एक चिकित्सक मुरारीलाल ने लोगों को बुलाकर हंगामा किया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। राजस्थान के समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि टीम ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए इस डिकाय आॅपरेशन को अंजाम दिया है। वहां स्थानीय असामाजिक तत्वों ने टीम को घेर लिया था। इसके बाद भी आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर राजस्थान ले आई है।
विज्ञापन

यूं खुला पूरा मामला

one doctor arrested in charge of fetal gender tests, one doctor run away
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
जैन ने बताया कि खेतड़ी व आसपास के इलाके की गर्भवती महिलाओं के गर्भस्थ शिशु के भ्रूण लिंग की जांच हरियाणा के नांगल चौधरी इलाके में किए जाने की सूचना ​मुखबीर से मिली थी। इस पर डिकाय टीम तैयार की और दलाल के माध्यम से जांच 32 हजार रुपए में करने का  सौदा तय हुआ। 

उन्होंने बताया कि दलाल ललित शर्मा ने डिकाय महिला को बाबा बस स्टैंड टीबा बसई बुलाया। वहां उन्ही की गाड़ी में बैठकर दलाल डिकाय महिला व सहयोगी को निजामपुर होते हुए हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले स्थित नांगल चौधरी ले गया। वहां मुरारी हास्पिटल में एक अन्य दलाल मनोज मीणा डिकाय गर्भवती को चिकित्सक मुरारी लाल के पास सोनोग्राफी के लिए अंदर ले गया।

डॉ. मुरारी ने गर्भवती की बिना कोई आईडी प्रूफ व हस्ताक्षर लिए सोनोग्राफी की। इसके बाद जैसे ही टीम ने कार्यवाही की,  दलालों और चिकित्सक ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। उन्होंने अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने टीम को घेर लिया। 

इस दौरान मौका पाकर डॉ. मुरारी व एक दलाल मनोज मीणा वहां से फरार हो गए, लेकिन ललित टीम की गिरफ्त से बच नहीं पाया। उसके साथ ही हंगामा करने वाले गजराज को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed