{"_id":"599438d74f1c1b4c408b46c7","slug":"on-facebook-to-put-a-photo-of-a-girlfriend-she-wants-to-kill-me-the-corpse-found-in-the-canal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर प्रेमिका की फोटो डाल लिखा-वो मुझे मारना चाहती है, नहर में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर प्रेमिका की फोटो डाल लिखा-वो मुझे मारना चाहती है, नहर में मिली लाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग में एक युवक की डेथ मिस्ट्री ने पुलिस को उलझा दिया है। मौत से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की फोटो सोशल मीडिया पर भी डाली और एक कागज पर लिखा कि वो मुझे मारना चाहती है। अब लापता प्रेमी की लाश आठ दिन बाद एक नहर में मिली।
मृतक प्रेमी के भाई ने हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा पुलिस थाने में आज एक युवती और दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें आरोप लगाया कि युवती और उसके दोनों परिचितों ने उसके भाई की हत्या कर नहर में फिकवा दिया।
हालांकि, मौके पर मिले एक सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है, लेकिन अब अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक जाखड़ांवाली, पीलीबंगा निवासी सुरेश सुथार 8 दिन पहले गायब हो गया था। तब से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। पीलीबंगा पुलिस को भी सूचना दी।

मौत से पहले लैटर में प्रेमिका पर लगाए यह आरोप
इंदिरा गांधी नहर की सूरतगढ़ ब्रांच
- फोटो : Demo pic
इसी बीच बीती शाम को सूरतगढ़ ब्रांच की नहर के किनारे पुलिस को एक लेटर मिला। जिसमें सुरेश ने अपना और पिता का नाम लिखते हुए कहा कि 'उसका प्रियंका नाम की युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था और वो किसी दो लड़कों के साथ मुझको ब्रांच पर बुला रही है। वह मुझे रात को 11 बजे जान से मारना चाहती है। सभी को मेरा शुक्रिया। पापा मुझे माफ करना।...' इसी बीच आठ दिनों से लापता चल रहे सुरेश की लाश बीती देर शाम को इंदिरा गांधी नहर की सूरतगढ़ ब्रांच से मिल गई।
इसके बाद सुरेश के भाई बालाराम सुथार ने लेटर के आधार पर नामजद एक युवती व दो अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। आज शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया आैर उसके परिजन को सुरेश का शव सौंप दिया गया। हनुमानगढ़ पुलिस के मुताबिक मृतक सुरेश विवाहित था। उसके घरवालों ने लव अफेयर की जानकारी नहीं थी। सुरेश के मिले लेटर से उन्हें प्रेमप्रसंग का पता चला।