{"_id":"5a2389aa4f1c1b96698b6d56","slug":"newly-married-woman-died-in-bathroon-after-4-days-of-her-wedding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम से बाहर नहीं आई नवविवाहिता, गेट तोड़ा तो उड़ गए होश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम से बाहर नहीं आई नवविवाहिता, गेट तोड़ा तो उड़ गए होश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो गेट तोड़ा। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। बाथरूम में नवविवाहिता बेहोश पड़ी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।
घटना राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ की है। यहां शादी के चार दिन बाद ही एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका का नाम मनीषा है। दरअसल, जिस बाथरूम में वह नहा रही थी उसमें गैस का गीजर लगा हुआ था और वेंटीलेशन का कोई इंतजाम नहीं था।
प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि गीजर से गैस लीक होने के कारण बाथरूम में नहाने गई मनीषा बेहोश हो गई। काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर वह बेहोश मिली। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

सालासर मंदिर जाने की तैयारी थी
डेमो
- फोटो : demo pic
मनीषा की शादी चार दिन पहले ही हुई थी। ससुराल वालों का उसे सालासर बालाजी ले जाने का कार्यक्रम था। घर में इसी को लेकर तैयारी चल रही थी। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मनीषा के परिजन भी आ गए।