फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Narcotics Bureau operation in jodhpur

कीटनाशक दवाइयों के नीचे छिपा था ये नशे का इतना सामान, आंखें खुली रह गई

Thu, 23 Nov 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
Narcotics Bureau operation in jodhpur
गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने चितौड़गढ़ के ओछडी टोल के पास एक ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा करीब एक हजार तेरह किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त डोडा की बाजार कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में डोडा पोस्त के लाइसेंस निरस्त करने के बाद से ही डोडा पोस्त की तस्करी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय निदेशक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर निदेशक विजेन्द्र सिंह के निर्देशन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम द्वारा प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जोधपुर टीम ने आज चितौड़गढ़ के ओछली टोल नाक पर कार्रवाई करते हुए करीब एक हजार 13 किलो डोडा पोस्त के साथ ट्रक को जब्त किया।
विज्ञापन


टीम ने डोडा तस्कर सीताराम सैनी और बनवारी लाल को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

जयपुर में होना था सप्लाई

Narcotics Bureau operation in jodhpur
बरामद डोडा पोस्त - फोटो : amar ujala
क्षेत्रीय निदेशक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर के विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी कीटनाशक दवाईयां और लोहे की रोड के नीचे छुपाकर डोडा पोस्त ले जा रहे थे। जब ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो इसमें करीब एक हजार 13 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया है कि यह डोडा पोस्त छोटी सादडी प्रतापगढ से भरकर लाए थे और जयपुर के आसपास के इलाके में सप्लाई होना था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed