फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Nailed to the foot of child for confessed crime

पुलिस की दरिंदगी, जुर्म कबूल करवाने मासूम के पैर में ठोकी कील

Sat, 14 Oct 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
Nailed to the foot of child for confessed crime
पैर में कील ठोकने का निशान(गोले में) - फोटो : amar ujala
पुलिस ने दरिंदगी की हद ही पार कर दी। एक मासूम से जुर्म कबूल करवाने के लिए उसके पैरों में कील ठोक कर यातना दी गई।
विज्ञापन


अजमेर जिले के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है। पुलिस ने चोरी का जुर्म कबूल करवाने के लिए एक नाबालिग को यातनाएं दी और रिवाॅल्वर की नोक पर जबरन जुर्म कबूल करवाया। पीड़ित किशोर ने बाल सुधार गृह जाकर इसकी जानकारी दी है।


बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के हरमाड़ा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने एक 12 वर्षीय मासूम को चोरी के आरोप में पकड़ा था। मासूम को आज न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया। यहां पहुंचने पर किशोर ने बताया कि उसे जबरन जुर्म कबूल करवाने के लिए उसे यातनाएं दी गई। उसके पांव में कील तक ठोकी गई। उसके सिर पर रिवाॅल्वर रखकर जुर्म कबूल करवाया गया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed