{"_id":"594fac364f1c1b364e8b465d","slug":"murder-of-a-girl-in-chaksu-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जर के वायर और चुन्नी से गला घोंटकर युवती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चार्जर के वायर और चुन्नी से गला घोंटकर युवती की हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर जिले के चाकसू थाना इलाके में नेशनल हाइवे पर स्थित एक कृषि फार्म हाउस में रविवार सुबह 24 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई।
वारदात का पता चलने पर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौका मुआयना के दौरान युवती के गले में कपड़े की चुन्नी और मोबाइल यूएसबी चार्जर की केबल का फंदा लिपटा मिला। इससे माना जा रहा है कि युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
चाकसू थाना पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त खुशुबू नाथ के रुप में हुई। उसके माता—पिता चाकसू में अरिहंत कृषि फार्म हाउस में सार—संभाल कर्मचारी है। शनिवार को उनकी बेटी खुशबू कमरे में सो रही थी। रविवार सुबह वह नजर आई। जब उसे तलाश करना शुरु किया तो परिजनों को फार्म हाउस परिसर में ही घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक जगह पड़ी लाश मिली।
घटना का पता चलने पर चाकसू एसीपी वीरसिंह शेखावत मय टीम घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलवाया गया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। मूल रुप से ग्राम सिरोई थाना दतवास की रहने वाली खुशबू के पिता हीरालाल नाथ ने चाकसू थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।