फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Murder of a baby girl in rajasthan karoli

दो माह की मासूम की हत्या, पत्थर से बांधकर नदी में फेंका

Fri, 29 Sep 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 29 Sep 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Murder of a baby girl in rajasthan karoli
demo pic - फोटो : Demo pic
दुर्गा नवमी पर जहां एक ओर देवी स्वरुपा कन्याओं का पूजन चल रहा है। वहीं, दो माह की मासूम बच्ची को पत्थर बांध नदी में फेंककर मार डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


यह घटना राजस्थान के करौली जिले की है जहां प्रसिद्ध कैला देवी मंदिर के पास बह रही नदी में अज्ञात व्यक्ति मासूम बच्ची की नृशंस तरीके से हत्या कर चला गया। उसने बच्ची के शव को पत्थर से बांधा और फिर एक कपड़े में बांधकर नदी में फेंक दिया। इसके बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


स्थानीय व्यक्ति ने सवेरे शव देखकर करौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस का अनुमान है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। संभवतया बच्ची को गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। उसके सिर व अन्य हिस्सों में चोट के निशान है। संभवतया पत्थर इसलिए बांधा होगा ताकि उसकी उसकी लाश नदी के उपरी सतह पर नहीं आ सके और मामले को छिपाने में कामयाब हो सके।  पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। बच्ची की पहचान के लिए आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed