फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder in bikaner

दिनदहाड़े पीट—पीटकर कर दी युवक की हत्या

Thu, 25 May 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
murder in bikaner
बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक की कुछ लोगों ने पीट—पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नोखा थाना क्षेत्र के थावरिया गांव में रहने वाले जेठाराम मेघवाल की कुछ युवकों ने पीट—पीटकर हत्या कर दी। जैसे ही आसपास के लोगों को जेठाराम का शव पड़े होने की खबर मिली, वो तुरंत उसके घर पहुंचे। लोगों ने उसके परिजनों को ढांढस बंधाया और पुलिस को हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। सूत्रों का कहना है कि युवक की हत्या अवैध सम्बंधों के चलते की गई है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।


उधर, गांव में भी हत्या की वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। लोगों में इस बात की चर्चा है कि आखिर जेठाराम की किससे क्या दुश्मनी थी, जो उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया। हालांकि, पुलिस लोगों से भी हत्या की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed