{"_id":"59a2d00a4f1c1b16348b4899","slug":"mobile-chor-gang-arrested-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगे मोबाइल रखने के शौक ने इन्हें बनाया CRIMINAL","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगे मोबाइल रखने के शौक ने इन्हें बनाया CRIMINAL
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आज ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया है जिसे महंंगे मोबाइल रखने का शौक है। इसी के चलते इन्होंने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया।
अलवर शहर में मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 7 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 चोरी के मोबाइल और तीन बाइक जब्त की है।
शहर कोतवाल विमल कुमार ने बताया कि अलवर शहर में लगातार मोबाइल चोरी की वारदात बढ़ रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा शहर में हुई वारदातों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 7 बदमाश शंकर सिंह, शंकर उर्फ शिवा, राहुल, आकाश, सूरज, दीपक और जीतू को बापर्दा गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी शहर के शिवाजी पार्क के धोबी घट्टा के रहने वाले हैं।

दो दर्जन से अधिक वारदात को दिया अंजाम
चोरी के मोबाइल
- फोटो : amar ujala
बदमाशो द्वारा सुनसान जगहों पर मोबाइल से बात करने वाले लोगों को निशाना बनाया जाता है। पहले रैकी करने के बाद ये लोग जगह चिन्हित करते और फिर ये बाइक पर सवार होकर आते और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर बाइक से फरार हो जाते हैं। बदमाशों को नए मोबाइल रखने का शौक है जिसके लिए ये वारदात को अंजाम देते हैं। इसके बाद कुछ मोबाइल को सस्ती दरों पर बेच देते हैं। आरोपियों ने शहर में 25 से अधिक वारदात करना कबूल किया है।