{"_id":"59b7a6474f1c1bec7f8b63db","slug":"mental-patients-injured-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में परदे लगा मानसिक रोगी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में परदे लगा मानसिक रोगी को पीटा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन से बात करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में मानसिक रोगी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई के बाद मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
मामला अलवर का है। अलवर शहर के कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत अम्बेडकर सर्किल के समीप डॉक्टर पंकज न्यूरो सर्जन हॉस्पिटल में बीती रात एक मानसिक रोगी के साथ यहां के कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद आज सुबह मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया । इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आईसीयू वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखें।
जानकारी के अनुसार अलवर शहर के शिवाजी पार्क निवासी कैलाश चंद जैन का इलाज डॉक्टर पंकज शर्मा न्यूरो सर्जन हॉस्पिटल में चल रहा था। कैलाश जैन आईसीयू में भर्ती थे, रात को मानसिक रोगी जैन ने हाथ में लगे कैनुला हटाने का प्रयास किया। तभी अस्पताल के तीन- चार कर्मचारी कैलाश जैन के बेड पर पहुंचे और उसको बांध कर मारपीट की। यह घटना कैमरे में कैद नहीं हो इसलिए कर्मचारियों ने बेड के चारों तरफ पर्दे लगा दिए ।

परिजनों ने किया हंगामा
सीसीटीवी कैमरे में नजर आई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही आज सुबह इस बात का पता चला कि पीड़ित कैलाश जैन के साथ मारपीट हुई है तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और सीसीटीवी फुटेज देखे।
वहीं, इस हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर पंकज शर्मा ने बताया कि कैलाश जैन का ट्रीटमेंट चल रहा था और मानसिक रोग होने के कारण उसको बांधा गया था। उसके साथ मारपीट नहीं की गई। कोतवाली के एएसआई किशनलाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि मरीज के साथ घटना तो हुई है, लेकिन दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया गया है। डॉक्टर और स्टॉफ ने माफी मांग ली है।