फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   medicines caught worth of 40 lakhs in drug trade, raid on medical shop

मेडिकल शॉप पर नशीली दवाओं का कारोबार, छापे में पकड़ी गई 40 लाख की दवा

Wed, 06 Sep 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 06 Sep 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
medicines caught worth of 40 lakhs in drug trade, raid on medical shop
ड्रग कंट्रोलर के छापे में पकड़े गए दवा कारोबारी - फोटो : Amar Ujala
नशीली दवाओं के कारोबार की सूचना पर आज औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने एक मेडिकल शॉप पर छापा मारा तो वहां जखीरा देख टीम भी हैरान हो गई। यहां भारी मात्रा में नशीली दवाएं मिली। इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपए होने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजस्थान के सीकर जिले की रींगस तहसील में एक मेडिकल शॉप पर की गई। जानकारी के अनुसार ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम डॉक्टर अजय पाठक के नेतृत्व में बुधवार को रींगस पहुंची। यहां एक होटल के पास मेडिकल शॉप पर नशीली दवाओं के साथ सुरेंद्र जाखड़ नाम के व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह सुरेश कुमार नाम के दवा विक्रेता के साथ यह कारोबार करता है।
विज्ञापन


इस पर टीम ने रामदेव मंदिर के पास स्थित सुरेश कुमार की दुकान श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां विभिन्न कंपनियों की नशीली दवाओं का जखीरा मिला। इनकी कीमत करीब 40 लाख बताई जा रही है। टीम ने नशीली दवाई जब्त कर ली और दुकान संचालक सुरेश कुमार और सुरेंद्र जाखड़ को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उससे देर शाम तक थाने में पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed