{"_id":"5a1d23694f1c1b86698be40d","slug":"masked-man-attacked-on-a-girl-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी पर जा रही युवती की पीठ में बाइक सवार ने घोंपा नुकीला हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी पर जा रही युवती की पीठ में बाइक सवार ने घोंपा नुकीला हथियार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
घायल युवती की पीठ पर बंधा है स्कार्फ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह एक युवती के पीठ पर कोई नुकीले हथियार से वार कर फरार हो गया। देखते ही देखते युवती की पूरी पीठ खून से लहूलुहान हो गई।
घटना राजस्थान के जोधपुर की है। यहां व्यस्ततम भैंरुजी चौराहे के पास हुई इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान
पीछे से एक बाइक सवार ने उसकी पीठ में किसी नुकीली चीज से वार किया। स्कूटी की गति तेज होने से युवती की जान बच गई, लेकिन वह लहूलुहान हो गई।

पीछा कर रहा था हमलावर
दर्द से कराहती युवती
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार ने नकाब बांध रखा था। वह उसका पीछा कर रहा था। एकाएक इस तरह के वार से युवती चौंक गई। एकबारगी को उसे अंदाज नहीं लगा कि उस पर किस चीज से और कितना वार किया गया है। उसने स्कूटी साइड पर लगवा कर जब मौके पर मौजूद पुलिस के जवान से देखने के लिए कहा। तब जाकर पुलिस वाले ने उसे बताया कि पीठ लहूलुहान हो गई है।
इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को फोन किया और उन्हें बुलाया परिजन पहुंचे तो उसकी पीठ पर कपड़ा बांधकर बहते खून को रोकने की कोशिश की गई है। हमलावर अभी पकड़ में नहीं आ पाया है।
इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को फोन किया और उन्हें बुलाया परिजन पहुंचे तो उसकी पीठ पर कपड़ा बांधकर बहते खून को रोकने की कोशिश की गई है। हमलावर अभी पकड़ में नहीं आ पाया है।