फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   suicide in ajmer

विवाहिता ने लगाया फंदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 19 Jun 2017 04:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
suicide in ajmer
अजमेर में पुष्कर के समीपवर्ती गांव कड़ेल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर मौत का मामला सामने आया है। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप जड़ते हुए जमकर हंगामा किया। पुष्कर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण वृताधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि पुष्कर के निकटवर्ती गांव कडे़ल में 22 वर्षीय रुखसाना की फंदा लगाने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची, तब तक ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को फंदे से उतार दिया था। उन्होंने बताया कि मृतका के चाचा रशीद मोहम्मद ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि रुखसाना को शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर सबूत नष्ट करने की बात कही गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। मृतका की शादी दो साल पहले हुई थी। मेडिकल बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed