{"_id":"5943a0d84f1c1beb588b4931","slug":"lathi-bhata-jung-in-two-families-woman-s-death-in-quarrels-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परिवारों में लाठी भाटा जंग, झगड़े में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो परिवारों में लाठी भाटा जंग, झगड़े में महिला की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
हत्या का केस दर्ज
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेज थाना इलाके में बृहस्पतिवार को दो परिवारों में लाठी-भांटा जंग हो गई। जिसमें झगड़े में सिर में चोट लगने से गंभीर घायल एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई।
सेज थाना पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया है। शुक्रवार को ही पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया। सेज थानाधिकारी ग्यासूद्दीन ने बताया कि नेवटा गांव में रहने वाली फूली देवी (75) के परिवार की पड़ौस के मकान में रहने वाले बाबूलाल से एक आम रास्ते में पिलरों को लेकर विवाद चल रहा था। इन पिलरों को हटाने की बात को लेकर गुरुवार शाम को फिर से दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया और दोनों पक्ष लाठी भाटे लेकर आमने सामने हो गए।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि बाबूलाल के पक्ष के लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग फूली देवी के सिर में गंभीर चोटें आई। झगड़े की सूचना पर सेज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले परिजनों ने गंभीर हालत में फूली देवी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी शुक्रवार तड़के मौत हो गई।