{"_id":"59ef3f014f1c1b98678b733f","slug":"kidnapping-of-a-innocent-boy-in-rajasthan-thus-saved-himself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बस स्टैंड से मासूम का अपहरण, फिर इस तरह छूट भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बस स्टैंड से मासूम का अपहरण, फिर इस तरह छूट भागा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 24 Oct 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
kidnep
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार अज्ञात बदमाशों ने आज दिनदहाड़े 11 वर्षीय एक बालक का बस स्टैंड से अपहरण कर लिया। बच्चे ने सूझबूझ दिखाई और वह मौका पाते ही भाग निकला।
मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। 11 वर्षीय बच्चे रजनीकांत के मुताबिक, वह झुंझुनूं जिले में एक गांव का रहने वाला है। आज दोपहर को वह गुढ़ाबालाजी स्टैंड स्थित खेत से छाछ लेकर अपने घर छावसरी जा रहा था। उसी दौरान सड़क किनारे एक मारुति वेन रुकी और उसमें बैठे लोगों ने उसे पकड़ कर अंदर बिठा लिया। बच्चे का कहना है कि गाड़ी में पांच जनों के अलावा दो बच्चे और भी थे।
इसके बाद यह वेन जैसे ही खंडेला बस स्टैंड पहुंचकर रुकी और इस दौरान उसमें सवार दो व्यक्ति किसी कारण से नीचे उतरे। तभी बच्चा तेजी से चिल्लाता हुआ बाहर निकल भागा और एवं गली में छिप गया।

वह चिल्लाते हुए वेन से बाहर आ गया और तेजी से...
फाइल फोटो
- फोटो : SELF
बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकट्ठा हो गए। लोगों को देख अपहरणकर्ता वहां से भाग निकले। इस दौरान उन्होंने खंडेला थाना पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी की। रास्ता जाम कर दिया। इसके बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाईश कर लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने बच्चे के परिजनों को सूचना दे दी है। बच्चे से पूछताछ कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अपहरण की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने कार नंबरों के आधार पर जिले में नाकाबंदी भी करवाई है।