फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   junior accountant took bribe for the Divisional Superintendent of Engineer, both arrested

संभागीय अधीक्षण अभियंता के लिए कनिष्ठ लेखाकार ने ली रिश्वत, दोनों गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर  Updated Fri, 07 Jul 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
junior accountant took bribe for the Divisional Superintendent of Engineer, both arrested
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निकाय विभाग, बीकानेर संभाग के संभागीय अधीक्षण अभियंता और उसके रिश्वत ले रहे संविदारत कनिष्ठ लेखाकार को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को ग्रेड रजिस्ट्रेशन देने की एवज में ली गई थी। 
विज्ञापन


बीकानेर एसीबी के एडिशनल एसपी रजनीश पूनियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संभागीय अधीक्षण अभियंता रमेश मीणा और कनिष्ठ लेखाकार विनोद गुप्ता है। इस संबंध में हनुमानगढ़ निवासी परिवादी प्रमोद कुमार ने 5 जुलाई को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उनकी फर्म लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी, संगरिया का सी श्रेणी में पंजीयन करने की एवज में स्थानीय निकाय विभाग, बीकानेर संभाग में पदस्थापित संभागीय अधीक्षण अभियंता रमेश मीणा और उनके अधीनस्थ विनोद गुप्ता ने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है। इसकी एवज में पहले 5 हजार रुपए मांगे गए थे।
विज्ञापन


शिकायत के सत्यापन के वक्त तीन हजार रुपए रिश्वत लेने की पुष्टि हुई तथा शेष रकम दो हजार रुपए परिवादी प्रमोद कुमार ने कनिष्ठ लेखाकार विनोद गुप्ता को ज्योंही दिए। एसीबी टीम ने दबोच लिया और पेंट की  जेब में रखी राशि बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रमेश को चूरू से ​धरदबोचा

junior accountant took bribe for the Divisional Superintendent of Engineer, both arrested
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
एडिशनल एसपी रजनीश पूनियां के मुताबिक ​आरोपी​ विनोद ने पूछताछ में रिश्वत संभागीय अधीक्षण अभियंता रमेश मीणा के लिए लेना बताया। लेकिन रमेश मीणा कार्यालय से बाहर थे। एसीबी टीम ने उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क किया तब बातचीत नहीं हो सकी।

इसके बाद रमेश को चूरू  जिले के तारा नगर से स्थानीय ​पुलिस के सहयोग से ​धरदबोचा। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी एसीबी रजनीश पूनियां के निर्देशन में पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार मूंड और  टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed