फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur two vicious thief Abscond from police station lock-up

हवालात का लॉक काटकर थाने से भागे दो शातिर चोर, कांस्टेबल पर गिरी गाज

Tue, 12 Dec 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 12 Dec 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Jaipur two vicious thief Abscond from police station lock-up
हवालात का ताला काटकर हिरासत से फरार - फोटो : Demo pic
प्रोडक्शन वारंट पर चल रहे दो शातिर चोरों ने पुलिस को ही गच्चा दे दिया और थाने की हवालात का ताला काटकर पुलिस हिरासत से फरार हो गए। आज दोनों मुल्जिमों को गायब देखकर थाने में तैनात स्टॉफ और उच्चाधिकारियों के होश उड़ गए। हड़कंप ऐसा मचा कि टीमें दोनों बदमाशों को तलाश करने निकल पड़ी। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तब उन्होंने एक कांस्टेबल को आज शाम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


यह मामला है जयपुर ग्रामीण जिले के जमवारामगढ़ थाने का। जहां पुलिस ने ट्रांसफार्मर से डीपी चुराने की वारदातें करने के मामले में नांगल नाथूसर, श्रीमाधोपुर सीकर निवासी आरोपी रोहिताश्व उर्फ ख्याली बावरिया उम्र 22 वर्ष तथा आरोपी गोविंदराम बावरिया उम्र 22 वर्ष बिल्याणी ढाणी, अचरोल, थाना चंदवाजी को 4 दिसंबर को करीब एक दर्जन डीपी चोरी के मुकदमों में गिरफ्तार कर काफी माल बरामद किया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने ​धारदार पत्ती से हवालात पर लगा ताला काट दिया और

Jaipur two vicious thief Abscond from police station lock-up
पुलिस की गिरफ्त में आए थे दोनों मुल्जिम - फोटो : Vishnu Sharma
कल पुलिस ने दोनों आरोपियों से अन्य मुकदमों में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार किया था। उन्हें जमवारामगढ़ थाने की हवालात में बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार थाने में स्टॉफ कांस्टेबल धर्मपाल सिंह निगरानी ड्यूटी पर तैनात था। वह आज तड़के करीब 4 बजे शौच जाने बाहर गया था।

तभी मौका पाकर हवालात में मौजूद दोनों शातिर बदमाशों ने ​लोहे की धारदार पत्ती से हवालात पर लगा ताला काट दिया और कुंदी खोलकर भाग निकले। करीब 15—20 मिनट बाद ही कांस्टेबल धर्मपाल थाने में पहुंचा। तब उसे हवालात का लॉक कटा हुआ नजर आया। अंदर दोनों मुल्जिम गायब नजर आए।

माजरा भांप गया और थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और थानाप्रभारी कैलाश शर्मा को सूचना दी। हवालात से दोनों शातिर मुल्जिमों के भागने की सूचना से पुलिसकर्मियों के हाथ—पैर फूल गए। शुरुआत में पुलिस मामले को दबाने में जुट गई। लेकिन दोपहर तक खबर फैल गई और मामला एसपी डॉक्टर रामेश्वर सिंह तक पहुंच गया। तब लापरवाही बरतने पर कांस्टेबल धर्मपाल को सस्पेंड कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed