{"_id":"5a4c88854f1c1b96368b829c","slug":"jaipur-rajasthan-loot-with-a-jweller-in-kho-nagoriyan-last-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर पर हॉकी-डंडों से हमला कर लूटी लाखों रुपए की ज्वैलरी व नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलर पर हॉकी-डंडों से हमला कर लूटी लाखों रुपए की ज्वैलरी व नकदी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
loot demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने बीती रात एक ज्वैलर पर हॉकी-डंडों से हमला कर दिया और लाखों रुपए कीमत के चांदी-सोना व नकदी लूटकर भाग निकले। यह वारदात राजधानी जयपुर के खाे-नागोरियान थाना इलाके में गोनेर रोड पर हुई।
पुलिस के मुताबिक लूट की वारदात करौली निवासी ज्वैलर धर्मसिंह सोनी के साथ हुई। वह गोनेर रोड़ पर रहते है और घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उनकी ज्वैलरी की दुकान है। वह बीती रात करीब साढ़े 7 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी उनका पीछा करते हुए आए तीन युवकों ने घर से आधा किलोमीटर पहले उन्हें रुकवाया। धर्मसिंह कुछ समझ पाते इससे पहले इन युवकों ने हॉकी व डंडों से उन पर हमला बोल दिया।

वारदात से पहले की थी रैकी
demo pic
- फोटो : Demo pic
उसने सहायता के लिए आवाज लगाई। इस बीच एक बदमाश ने धर्मसिंह के पास से ज्वैलरी का बैग छीन लिया और फिर ये तीनों वहां से भाग निकले। वारदात के बाद राहगीरों ने धर्मसिंह की मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी।
तब खोनागोरियान थानाप्रभारी इंद्राज मारोड़िया व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में नाकाबंदी करवाई। सादा वर्दी में भी टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़ित धर्मसिंह की दुकान के आसपास और बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
पुलिल पूछताछ में सामने आया कि धर्मसिंह से लूटे गए बैग में करीब 8 किलोग्राम चांदी व 100 ग्राम सोने के जेवर थे। इसके अलावा 32 हजार रुपए की नकदी रखी थी। पुलिस का मानना है कि लूटरों ने वारदात से पहले धर्मसिंह सोनी की गतिविधियों की रैकी की। उन्हें धर्मसिंह के दुकान से आने—जाने का पता था।