{"_id":"5a2e41044f1c1b6a678c1112","slug":"jaipur-rajasthan-firing-at-two-places-in-the-late-night-capital-one-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देर रात पॉश कॉलोनियों में चली गोलियों से दहशत, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात पॉश कॉलोनियों में चली गोलियों से दहशत, युवक घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
पॉश कॉलोनियों में चली गोलियों से दहशत
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को शहर की दो पॉश कॉलोनियों में गोली चलने की हुई वारदातों से दहशत फैल गई। इनमें से एक वारदात में एक युवक घायल हो गया। पहली वारदात एक बीयर बार पर हुई तो दूसरी निर्माणाधीन होटल के बाहर हुई।
ये वारदातें राजधानी जयपुर के मुहाना और वैशाली नगर इलाके में हुई। पहली वारदात मुहाना इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। केसर सर्किल चौराहे पर स्थित एक बीयर बार में सचिन नाम के युवक ने आपसी रंजिश में अपने परिचित संदीप चौधरी के सीने में गोली मार दी और इसके बाद साथियों के साथ भाग निकला।
गंभीर रूप से घायल संदीप का एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुहाना थाना पुलिस के मुताबिक सीकर जिले में नेहरु पार्क, शास्त्री नगर निवासी 28 वर्षीय संदीप चौधरी यहां जयपुर के करधनी थाना इलाके में धावास गांव में रह रहा है। बीती रात वह बाइक लेकर केसर सर्किल चौराहे पर स्थित एक बीयर बार में पहुंचा। वहां उसकी अपने परिचित सचिन के साथ कहासुनी हो गई। इस पर सचिन ने संदीप को गोली दाग दी।

होटल के बाहर तोड़फोड़ कर फायरिंग
revolver
- फोटो : Demo pic
दूसरी वारदात वैशाली नगर इलाके में हुई। जहां अज्ञात बदमाशों ने रविवार तड़के एक निर्माणाधीन होटल पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और वहां हवाई फायरिंग कर भाग निकले।
इस संबंध में गुरु जम्बेश्वर नगर, वैशाली नगर निवासी होटल मैनेजर बलप्रीत सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि अज्ञात बदमाश उनकी निर्माणाधीन होटल पर पहुंचे। वहां पथराव कर फायरिंग की। इससे दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मामले में आरोपियों की शिनाख्त के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।