{"_id":"5a24111b4f1c1b4c528b739b","slug":"jaipur-fire-broke-out-in-a-handicraft-factory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी जयपुर में आज एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची दमकलों ने 15 से 20 फेरे लगाकर करीब डेढ़ घंटे में आग पर पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। यह हादसा हुआ जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में। जहां सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के एफ ब्लॉक में रामा हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री है।
इसके मालिक वैशाली नगर निवासी जगदीश छीपा व मुकेश छीपा है। आज रविवार को फैक्ट्री बंद थी। दोपहर को ड्यूटी पर मौजूद सिक्यूरिटी गार्ड ने फैक्ट्री के एक हिस्से से तेज धुंआ उठता देखा। वह मौके पर पहुंचा तब आग की तेज लपटें उठते हुए नजर आई।

बेसमेंट में लगी थी आग, इसलिए करनी पड़ी मशक्कत
अाग
- फोटो : Demo pic
यह देखकर वह घबरा गया और शोर मचाने लगा। तब आस-पास के लोग वहां आ गए। उन्होंने पुलिस, दमकल को सूचना दी। वहीं, फैक्ट्री मालिक जगदीश छीपा को सूचना दी गई। तब सांगानेर सदर थानाप्रभारी धर्मवीर चौधरी और फायर अधिकारी जलज घसिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
लेकिन तब तक आग की लपटें फैक्ट्री के अधिकाशं हिस्से में फैल चुकी थी। तब मौके पर आठ दमकलों को बुलाया गया। जिनकी मदद से फायरकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। फायर आॅफिसर जलज घसिया ने बताया कि फैक्ट्री के बेसमेंट में भारी मात्रा में हैंडीक्राफ्ट गारमेंट्स रखे थे। जो कि जलकर राख हो गया। आग बेसमेंट में लगी होने से बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।