फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaat samaj made the effigy of State Minister Chaturvedi in bharatpur

जाटों ने फूंका मंत्री चतुर्वेदी का पुतला, 23 को चक्का जाम करने की चेतावनी

Tue, 20 Jun 2017 05:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 20 Jun 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
Jaat samaj made the effigy of State Minister Chaturvedi in bharatpur
file photo - फोटो : अमर उजाला
भरतपुर व धौलपुर के जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 23 जून को भरतपुर में चक्का जाम की घोषणा की है। इससे पहले मंगलवार को भरतपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान जाट नेताओं ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर ओबीसी में आरक्षण का लाभ लेकर रहेंगे। चाहे इसके लिए किसी हद तक जाना पड़े। प्रदर्शन के दौरान नेम सिंह फौजदार का कहना था कि भरतपुर व धौलपुर के जाटों का सर्वे हुए करीब तीन महिने से ज्यादा का वक्त गुजर गया है, लेकिन सरकार ने अभी तक रिपोर्ट नहीं मंगाई है। 
विज्ञापन


जाट नेताओं का कहना है कि जब भी जाट समाज आरक्षण व अन्य मांगों को लेकर आंदोलन पर उतरता है। तब सरकार आश्वासन देकर उन्हें शांत कर देती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा और 23 जून को भरतपुर में जगह-जगह चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए जाट नेताओं ने जिले के विभिन्न गांवों, तहसीलों में दौरा कर संपर्क करना शुरु कर दिया है। ताकि चक्का जाम प्रभावी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed