{"_id":"5979ffff4f1c1bd46b8b472c","slug":"it-was-a-bad-idea-to-sleep-gold-it-took-81-steps-and-was-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":" सोने को अशुभ समझ जेवर थमाए, 81 कदम चली और यूं ठगी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोने को अशुभ समझ जेवर थमाए, 81 कदम चली और यूं ठगी गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने को अशुभ बताकर दो बदमाशों ने एक महिला को झांसा दिया और उसके जेवरात उतरवा कर भाग निकले। वारदात के बाद पीड़िता ने महेश नगर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हुलिए के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश करने में जुट गई। घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
ठगी की वारदात गोपाल नगर निवासी शकुंतला सिंह के साथ हुई। आज वह बाजार जा रही थी। इसी दौरान साठ फीट रोड पर सिद्धि लक्ष्मी मंदिर के सामने दो अज्ञात युवकों ने शकुंतला सिंह को रुकवाया और बहाना बनाकर बातचीत की। इसके बाद उनसे कहा कि आपने जो सोने के जेवरात पहन रखे हैं वह आपके लिए अशुभ हैं। इन्हें उतार कर रख लो। इस तरह, महिला दोनों बदमाशों की बातों में आ गई और उसने जेवरात उतार कर थैले में रख लिए।
इसके बाद बदमाशों ने शकुंतला को 81 कदम चलने पर माता के दर्शन होने की बात कही और उनसे थैली ले ली। महिला ने 81 कदम चलने के बाद वापस मुड़कर देखा तो बदमाश नहीं मिले। उसके जेवरात से भरी थैली भी ले गए। बदमाश महिला से कानों के झुमके, सोने की चेन और सोने की अंगूठी ले गए। पीड़िता ने महेश नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।