{"_id":"59429b2f4f1c1b661a8b48b0","slug":"intelligence-alert-in-border-districts-blockade-of-a-category-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती जिलों में इंटेजीलेंस का अलर्ट: जैसलमेर में ए श्रेणी की नाकाबंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमावर्ती जिलों में इंटेजीलेंस का अलर्ट: जैसलमेर में ए श्रेणी की नाकाबंदी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
जैसलमेर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में पिछले कुछ माह से लगातार संदिग्ध और जासूसों की तेज हुई हलचल को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। खुफिया जांच एजेंसियों ने इस स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए बृहस्पतिवार को जैसलमेर और उसके आसपास इलाकों में ए श्रेणी नाकाबंदी की गई।
भारत—पाक सीमावर्ती जिलों में पिछले दिनों कई संदिग्ध पकड़े गए है। इनके पास से मोबाइल फोन, सिम और अन्य कई संदिग्ध वस्तुएं मिली है। पूछताछ में इनके द्वारा सामरिक जानकारियां पाकिस्तान भेजी गई है। पूछताछ में इनसे मिले इनपुट के बाद प्रदेश पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। संभवतया इन्हीं कारणों से इंटेलीजेंस ने राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया है।
इसके बाद गुरुवार को जैसलमेर व अन्य आसपास के जिलों व बार्डर एरिया में राजस्थान पुलिस और अन्य पेरा मिलिट्री फोर्स को इलाके में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाने के निर्देश दिए है। जिसमें खुद थानाप्रभारी और समकक्ष अधिकारी मय अत्याधुनिक हथियारों के साथ नाकाबंदी में मौजूद रहेंगे। संदिग्ध वाहनों व लोगों की चैकिंग करेंगे। साथ ही, पुलिस अधिकारियों को भी इन नाकाबंदी प्वाइंट की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।