{"_id":"596cd7104f1c1b2b4e8b47b3","slug":"in-the-village-gangster-s-fury-lalchand-was-not-killed-he-was-surendra-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के गांव में गोली से मरने वाला लालचंद नहीं, सुरेंद्र सिंह राजपूत था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर के गांव में गोली से मरने वाला लालचंद नहीं, सुरेंद्र सिंह राजपूत था
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह का शव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल की श्रद्धांजलि सभा में हुए उपद्रव के दौरान गोली लगने से मरे एक व्यक्ति को लेकर चल रही गफलत आज पांच दिन बाद साफ हो गई। इस व्यक्ति का नाम लालचंद नहीं बल्कि सुरेंद्र सिंह राजपूत था और वह मालासर, चूरू का रहने वाला था। मालासर में ही आनंदपाल का एनकाउंटर हुआ था।
पुलिस 12 जुलाई को इस व्यक्ति की मौत होने के बाद उसके परिजनों की तलाश कर रही थी।इस कारण अभी तक उसका पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया। सुरेंद्र सिंह के पिता कल्याण सिंह आज नागौर पुलिस के साथ जयपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
मृतक की उम्र करीब 34 साल का थी। उसके करीब तीन साल का एक बेटा और करीब चार माह की बेटी है। वह ब्यावर में काम करता था। उसके सांवराद पहुंचने के बारे में उसके पिता तथा अन्य परिजनों को भी जानकारी नहीं थी। वे उसके ब्यावर में होना मान कर बैठे थे। उसका मोबाइल भी 12 जुलाई के बाद से बंद आ रहा था।

सुरेंद्र की मौत का पता परिजनों को यूं चला
सांवराद में 12 जुलाई को फायरिंग में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सिंह को पुलिस जयपुर लेकर आ रही थी तब उसने रास्ते में पर्चा बयान में अपना नाम लालचंद शर्मा बताते हुए खुद को हरियाणा निवासी बताया था। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस उसे लालचंद शर्मा मानकर उसके परिजनों की तलाश हरियाणा में कर रही थी। इस बीच आज सुरेंद्र की बहन के जयपुर निवासी रिश्तेदार ने शव का फोटो सोशल मीडिया पर देखा तब उसे वह सुरेंद्र सिंह लगा। इस पर रिश्तेदार ने यह फोटो सुरेंद्र सिंह के गांव में परिजनों को भेजा। तब पिता कल्याण सिंह ने लाडनूं में पुलिस उपाधीक्षक नारायण दान सिंह से संपर्क कर उन्हें इस बारे में बताया और फिर आज शाम को पुलिस के साथ जयपुर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
इस दौरान सूचना मिलने पर लोकेंद्र सिंह कालवी, प्रताप सिंह समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अब कल सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।