{"_id":"597f38754f1c1b9c348b47e5","slug":"in-the-parking-lot-steals-a-bike-ran-away-two-vicious-thieves-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में खड़ी बाइक चुराकर भाग जाते थे, पकड़े गए दो शातिर चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग में खड़ी बाइक चुराकर भाग जाते थे, पकड़े गए दो शातिर चोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग या अन्य जगह पर खड़े दुपहिया वाहन चुराने वाले एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इसमें शामिल दो शातिर वाहन चोर सरेराह बाइक का लॉक तोड़कर वाहन चुराकर भाग जाते है। ऐसे ही दो बदमाशों को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में हरमाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अशोक गुप्ता ने बताया कि गांव दलतपुरा, दातांरामगढ़ सीकर हाल भगवान नगर, हरमाड़ा का रहने वाला अजीत सिंह शेखावत उम्र 19 साल है। जबकि दूसरा आरोपी हेमन्त सिंह दरोगा उम्र 21 साल निवासी कन्या पाठशाला के सामने, हरमाड़ा कस्बे का रहने वाला है।
आज हरमाड़ा थानाप्रभारी लाखन सिंह खटाणा को इलाके में वाहन चोरों के घूमने की सूचना मिली। तब हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, प्रकाश व सुनील की टीम ने डम्पिंग यार्ड भैरूं खेजड़ा के पास अजीत सिंह शेखावत व हेमन्त सिंह को गिरफ्त में ले लिया। उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें खुर्द-बुर्द करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से सात मोटरसाईकिल बरामद की गई है।

फीस के रुपए मौज मस्ती करने में खर्च
डेमो पिक
- फोटो : Demo pic
एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक दो मोटरसाइकिलें विधाधर नगर से, चौमूं थाने से एक और सोढाला से एक बाइक चुराई गई है। जिनके मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा तीन अन्य बाइकों की चोरी किये स्थान का पता किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों ने विधाधर नगर, चौमूं, सोडाला, मुरलीपुरा, हरमाड़ा इत्यादि थाना इलाकों से 20 वारदात करना बताया है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों बदमाश अपने महंगे खर्चे व शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातें करते थे। इसके लिए पहले रैकी करते है। इसके बाद हेमंत सिंह मोटररसाइकिल चुराकर लाता और अजीत सिंह को खुर्दबुर्द करने के लिए दे देता। बाद में, दोनों मिलकर रुपए खर्च करते है। इनमें हेमंत सिंह का पिता भी जेल में बंद है। अजीत सिंह ने पोलीटैक्निक भवानी निकेतन काॅलेज में करना बताकर घर से फीस के नाम पर भी लाखों रुपए मौज मस्ती करने में खर्च कर दिए।