{"_id":"5a02ee1f4f1c1b87698ba1c4","slug":"in-the-field-of-higher-education-rajasthan-and-south-australia-will-be-supported","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान व दक्षिण आॅस्ट्रेलिया होंगे साथ, देंगे सहयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान व दक्षिण आॅस्ट्रेलिया होंगे साथ, देंगे सहयोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री से मुलाकात करते दक्षिण आस्ट्रेलिया के मंत्री
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण आॅस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री हेमिल्टन मार्टिन के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल बुधवार को प्रदेश की उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी से मिला। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई।
मार्टिन ने कहा कि वे बहुत आशान्वित है कि आॅस्ट्रेलिया व राजस्थान के मध्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विचार, तकनीक, व शोध के परस्पर आदान-प्रदान से दोनों देशों के मध्य सम्बंध मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, गैरपरम्परागत ऊर्जा आदि के क्षेत्र में आॅस्ट्रेलिया भारत का सहयोग कर सकता है।
उच्च तकनीक शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि दोनों देशों के मध्य उच्च शिक्षा में परस्पर सहयोग से शोध, नवाचार व नवीन तकनीकों का उपयोग बढ़ेगा जो दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान विश्वविद्यालय व दक्षिण आॅस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रालय की एक संयुक्त समिति बनाई जाए जो कि किन-किन क्षेत्रों में परस्पर सहयोग व आदान-प्रदान हो सकता है, इस पर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (उच्च व तकनीकी शिक्षा) राजहंस उपाध्याय, राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति राकेश कोठारी तथा तकनीकी शिक्षा निदेशक दरिया सिंह यादव ने भी भाग लिया।