{"_id":"592ae26a4f1c1ba515bdab76","slug":"in-jaisalmer-a-big-road-accident-four-members-of-family-got-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेवरा जा रहा था परिवार, स्कार्पियो पलटी और चल बसी चार जिंदगियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामदेवरा जा रहा था परिवार, स्कार्पियो पलटी और चल बसी चार जिंदगियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
पोकरण, जैसलमेर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर जिले में पोकरण के पास रामदेवरा में दर्शन करने जा रहे एक परिवार की तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई पलटियां खा गई। जिससे गाड़ी में सवार दो महिलाओं, एक बालिका तथा एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सात जने घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सराणा गांव निवासी मानाराम के रिश्तेदार मदुरै, तमिलनाडू से जैसलमेर घूमने आए थे। रविवार सुबह मानाराम, उनके रिश्तेदार और बाहर से आए लोग अलग अलग गाड़ियों में सुबह रामदेवरा के लिए रवाना हुए। वे पोकरण के नजदीक पहुंचे तभी चंपावत फिलिंग स्टेशन के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।
जिससे गाड़ी में सवार भंवराराम पुत्र सेवाराम (40), उनकी पत्नी कमला (35) मथरा पत्नी देवाराम (50) तथा पूजा पुत्री ओमप्रकाश (4) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मानाराम (55) कांता पुत्री भंवरराम (15), भोमाराम पुत्र देवाराम (44), कपिल पुत्र ओमाराम (2), मोहित पुत्र भंवराराम (12) निवासी कानाना, कौशल्या पुत्री चूनाराम (5) निवासी आसोतरा, कविता पुत्री भंवरलाल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पोकरण अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार गंभीर घायलों को जोधपुर रैफर कर दिया गया। दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया।