{"_id":"590c9c104f1c1b3d0a442e04","slug":"in-jaipur-a-engineer-dragged-in-truck-wheels-dragged-up-to-150-feet-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के पहियों में फंसा इंजीनियर 150 फीट तक घसीटता गया, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के पहियों में फंसा इंजीनियर 150 फीट तक घसीटता गया, हुई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 05 May 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर 150 फीट तक घसीटता गया
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के सोढ़ाला चौराहे के पास शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे तेज रफ्तार एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक इंजीनीयर की मौत हो गई। ट्रक के पहियों के बीच फंसने से हादसे का शिकार इंजीनियर करीब डेढ़ सौ फीट तक घसीटता चला गया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। शव भी क्षत—विक्षत हो गया।
थानाधिकारी कमल नयन ने बताया कि किशोर कुणाल रुप से बिहार का रहने वाला था। वह भांकरोटा स्थित ओमेक्स रेजिडेंसी में किराये के मकान में रहता था और कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर था। वह शुक्रवार सुबह पांच बजे बाइक पर सवार होकर शहर से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सोढ़ाला चौराहे पर सामने आ रहे ट्रक ने अचानक 22 गोदाम की तरफ आने वाली रोड पर घूम गया।
जिससे किशोर ने अपनी बाइक के ब्रेक लगाए तो उछलकर ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक की गति तेज होने के कारण चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और करीब डेढ़ सौ फीट तक घसीटता चला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक टोंक टोडारायसिंह निवासी विष्णु कुमार को मौके से पकड़ लिया। दुर्घटना थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब आधे घंटे मशक्कत करके ट्रक के नीचे फंसे शव को निकालकर एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।