फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Illegal relationship with aunt's niece at age and then murder of aunt in rajasthan

13 साल छोटे भतीजे के चाची से अवैध संबंध, एक साल तक अफेयर और फिर....

Wed, 22 Nov 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 22 Nov 2017 08:58 PM IST
 Illegal relationship with aunt's niece at age and then murder of aunt in rajasthan
हत्या - फोटो : demo
चाची की हंसी-मजाक और चुटकियां उम्र में छोटे भतीजे के साथ अवैध संबंधों में बदल गई। इसके बाद परिवार से चोरी-छिपे करीब सालभर तक यह नाजायज रिश्ता चलता रहा। फिर एक दिन भतीजे को चाची से इतनी नफरत हुई कि उसने उसका सिर से धड़ अलग कर दिया। 


यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का। जहां पुलिस ने एक महिला के ब्लाइंंड मर्डर का महज 48 घंटे में खुलासा कर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जगदीश मीणा (23) निवासी गांव खोरिया, तहसील थाना रठांजना, प्रतापगढ़ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी जगदीश ने बताया कि उसकी चाची मांगुडी उसे हंसी ठिठोली करती थी। इसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई और फिर उनके बीच अवैध संबंध बन गए। 

 

फिर चाची ने की ये डिमांड

 Illegal relationship with aunt's niece at age and then murder of aunt in rajasthan
demo pic - फोटो : Demo pic
जगदीश ने पुलिस को बताया कि इस तरह करीब साल भर बीत गया। बदनामी का डर दिखाकर कुछ समय से चाची उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वह उससे रुपयों की मांग करती थी। चाची मांगुडी की बेटी की शादी पिछले दिनों तय हुई तो उसने 10 हजार रुपए मांगे। एक हजार रुपए उसने दे भी दिए। 

बाकी रुपयों का इंतजाम नहीं होने से जगदीश को लगा कि चाची उसे अवैध संबंधों के लिए बदनाम नहीं कर दें। समाज में बदनामी और पंचायत में भारी भरकम मुआवजा देने की आशंका के चलते वह तनाव में रहने लगा। जगदीश ने अपनी चाची की हत्या की साजिश रची।

वह मौका पाकर चाची मांगुड़ी को झांतला तालाब के किनारे किनारे ले गया। जहां सूनसान जगह पर छुर्रे से सिर धड़ से अलग कर चाची की हत्या कर दी। इसके बाद धड़ को प्लास्टिक के कट्टे में डाल दिया।

कट्टे को तालाब में फेंक दिया, सिर साथ ले गया

 Illegal relationship with aunt's niece at age and then murder of aunt in rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
सिर कटी लाश के साथ भारी भरकम पत्थर भी भर दिए और फिर कट्टे को तालाब में फेंक दिया। वारदात के अगले दिन 19 नवम्बर को कुछ स्थानीय लोग बांध के समीप श्मशान घाट में दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। जहां सरपंच प्रतिनिधि श्यामलाल मीणा ने प्लास्टिक के कट्टे को देखकर पुलिस को सूचना दी।

एसपी मीणा के मुताबिक हत्या के बाद उसने चाची के जेवर भी उतारकर रख लिए और बाइक से गांव लौट आया। उसने बीच रास्ते में ही चाची के सिर को पाठा एनिकट के पास जंगल में फेंक दिया। ताकि शव की शिनाख्त नहीं हो सके। पुलिस ने जगदीश की निशानदेही पर कटा सिर बरामद कर लिया।


 
विज्ञापन

फिर यूं खुला चाची की हत्या राज

 Illegal relationship with aunt's niece at age and then murder of aunt in rajasthan
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
मृतका के दाहिने हाथ की कलाई पर ’’ऊं भाई लीम्बूबेन मांगूडी’’ गुदा हुआ है। इससे शव की शिनाख्त मांगूडी उर्फ मांगीबाई पत्नी बंशीलाल मीणा (36) निवासी खोरिया थाना रठांजना के रूप में हुई। 

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि वारदात के दिन मांगूडी और जगदीश को आखिरी बार साथ देखा गया था। इसके बाद जगदीश जगदीश कम ही नजर आया। तब उसे तलाश कर पुलिस ने खेत में बने कुएं से धरदबोचा। 

सख्ती से पूछताछ करने पर जगदीश ने अवैध संबंधों और बदनामी के डर से चाची मांगूडी की जघन्य हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर लिया।

वारदात के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ रतनलाल भार्गव के निर्देशन में डीएसपी वृत छोटी सादडी ओमप्रकाश उपाध्याय, डीएसपी पीपल खूंट जगराम मीणा के नेतृत्व में रठांजना थानाप्रभारी एसआई भगवान लाल चौधरी, देवगढ़ थानाप्रभारी रोहित कुमार, साईबर सेल प्रभारी फैलीराम मीणा एवं थाना रठांजना की स्पेशल टीम गठित की गई थी। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed