{"_id":"593ab49d4f1c1b00399c82a5","slug":"illegal-ilquor-seized-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर बोला—सब्जी ले जा रहे हैं, तलाशी ली दंग रह गई पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर बोला—सब्जी ले जा रहे हैं, तलाशी ली दंग रह गई पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा शहर पुलिस ने शुक्रवार को अवैध रूप से ट्रक में शराब ले जाते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपित ट्रक में सब्जी होने की बात कहकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने तलाशी ली तो ट्रक में अवैध शराब के कर्टन मिले।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ की तरफ से आ रहा यह ट्रक मध्यप्रदेश की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बारां रोड पर पुलिस ने जब ट्रक रोका तो अंदर से चालक और खलासी उतरे। दोनों ने ट्रक में सब्जी परिवहन की बात कही और सब्जी की बिल्टी भी दिखाई। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब के 880 कर्टन भरे थे। इस पर शहर की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने पंजाब नंबर के ट्रक को जब्त करके अमृतसर निवासी ट्रक चालक हरदीप सिंह और खलासी नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बोरखेड़ा एसएचओ लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया हैं कि फिलहाल पुलिस पूछताछ करके शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।