{"_id":"592e8c144f1c1b1466bdac6e","slug":"illegal-ganja-was-hidden-in-the-car-accused-arrested-by-alwar-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में छिपा रखा था तीन लाख का गांजा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में छिपा रखा था तीन लाख का गांजा, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले में तस्करी संबंधी अपराधों रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान मालाखेड़ा थाना पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को एक युवक को अवैध गांजे रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की कार से करीब तीन लाख रूपये कीमत का 53 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जो तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि वृताधिकारी ग्रामीण सांवरमल नागौरा के निर्देशन में थानाधिकारी मालाखेड़ा और जाब्ते ने नाकाबंदी कर आरोपी लखन सिंह जाट को पकड़ा। 26 वर्षीय लखन सिंह अलवर जिले में मालाखेड़ा स्थित निठारी गांव का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में भरा करीब 53 किलो अवैध गांजा मिला।आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।